विशेष

आस्था स्पेशल ट्रेन:रांची से अयोध्या के लिए 26 मार्च तक 5 ट्रिप चलेगी ट्रेन

रांची से अयोध्या के लिए पांच ट्रिप ट्रेन चलेगी। 12 फरवरी को पहली ट्रेन अयोध्या जाएगी, उसके बाद 26 मार्च तक चार ट्रिप और चलाने की योजना है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, आस्था स्पेशल ट्रेन का रूट, किराया, समय और तिथि की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। यहां से करीब 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन कराने की योजना है। इससे संबंधित अधिसूचना रेल मंत्रालय की ओर से दक्षिण-पूर्व रेलवे को दिया जाएगा। फिलहाल, रांची से अयोध्या जाने के लिए कोई डायरेक्ट बस नहीं है। रेलवे ने अब रांची से अयोध्या जाने के लिए रूट तय कर दिया 

आस्था ट्रेन रांची से चलकर मुरी, बोकारो स्टील, राजाबेड़ा, गोमो, कोडरमा, गया, डेहरी ऑनसोन, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, वाराणसी, जौनपुर, अकबरपुर होती हुई दर्शननगर स्टेशन पहुंचेगी। अयोध्या जाने के लिए रांची की आस्था ट्रेन दर्शननगर तक ही जाएगी।

रांची से लखनऊ के लिए चल रही फ्लाइट: फिलहाल, अयोध्या जाने के लिए रांची से लखनऊ तक विमान सेवा उपलब्ध है। सप्ताह में तीन दिन लखनऊ की सीधी फ्लाइट है। बाकी दिन रांची से पटना होते हुए लखनऊ के लिए विमान है। लखनऊ से अयोध्या एक घंटे का सफर है।

रांची-बनारस इंटरसिटी को लखनऊ तक विस्तार का प्रस्ताव

रांची रेल डिवीजन ने रांची से बनारस जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को लखनऊ तक विस्तार देने के लिए प्रस्ताव भेजा है, क्योंकि बनारस पहुंचने के बाद यह ट्रेन करीब 10 घंटे तक यार्ड में खड़ी रहती है। ऐसे में इस ट्रेन का लखनऊ तक विस्तार दिया जा सकता है और रांची से सीधे लखनऊ जुड़ जाएगा।

सरकार यूपी जाने के लिए बसों को परमिट दे: सांसद
सांसद संजय सेठ ने कहा है कि राज्य सरकार को यूपी जाने के लिए बसों को परमिट देना चाहिए। लाखों की संख्या में लोग अयोध्या दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, ऐसे में बस की सुविधा होगी तो यहां के लोग सीधी बस से अयोध्या आ-जा सकते हैं।

राज्य सरकार ने यूपी के लिए परमिट ही नहीं दिया: मंत्री

झारखंड बस ऑनर एसोसिएशन सह चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा, यूपी के लिए राज्य सरकार परमिट नहीं दे रही। कई बार परिवहन मंत्री व परिवहन सचिव से मिला, पर वे परमिट देने को तैयार नहीं हुए। मजबूरन, बिना परमिट के बसें चल रही हैं।

खबरें और भी हैं...